Delhi Yamuna| यमुना नदी के पानी पर फिर तैरता दिखा झाग, कालिंदी कुंज इलाके में नदी प्रदूषित

By रितिका कमठान | Oct 19, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए शनिवार को कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग देखने को मिल रहा है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी यमुना नदी में सफेद झाग की चादर बिछी हुई दिखाई दी है। नदी की ऊपरी सतह पर ये झाग तैर रहा है।

सुबह 8 बजे अक्षरधाम और आनंद विहार क्षेत्र में एक्यूआई सबसे अधिक 334 रहा, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है, इसके बाद एम्स और आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई 253 रहा। इंडिया गेट पर सुबह 8 बजे एक्यूआई गिरकर 251 पर आ गया, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जब एक्यूआई को 'खराब' श्रेणी में चिह्नित किया जाता है, तो लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने पर अधिकांश लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, जबकि जब यह 'बहुत खराब' श्रेणी में होता है, तो लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने पर श्वसन संबंधी बीमारी हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर