Travel Tips: दिल्ली की यमुना में गोवा-मुंबई जैसा क्रूज अनुभव, दिसंबर से शुरू होगा यादगार सफर

By अनन्या मिश्रा | Nov 07, 2025

अब दिल्लीवालों को क्रूज यात्रा करने के लिए गोवा या फिर मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब क्रूज यात्रा दिल्ली में शुरू होने जा रही है। दरअसल, दिल्ली सरकार यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है। इसके तहत दिसंबर से यमुना में क्रूज सेवा शुरू होने की उम्मीद है। यह क्रूज सेवा दिल्ली के सोनिया विहार पुस्ते से लेकर जगतपुर के बीच चलेगी। दिल्ली के पर्यटन मंत्री के मुताबिक इससे न सिर्फ लोगों को नया एक्सपीरियंस मिलेगा, बल्कि यमुना किनारे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: सिर्फ देवभूमि नहीं, उत्तराखंड के इन 5 बड़े शहरों में छिपा है संस्कृति और सौंदर्य का खजाना

यमुना में उठा सकेंगे क्रूज का मजा

बता दें कि दिल्ली सरकार यमुना नदी को साफ-सुथरा बनाने और इसको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के योजना पर काम कर रही है। इसके तहत पर्यटन मंत्रालय ने यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू किए जाने का ऐलान किया है। पर्यटन मंत्री के अनुसार, क्रूज के हिस्सों को जोड़ने का काम पूरा होने को है, वहीं कुछ दिनों में यमुना में क्रूज सेवा शुरूकर दी जाएगी। सोनिया विहार के पास पर्यटकों के चढ़ने-उतरने और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जिससे कि लोग आसानी से इस यात्रा का लुत्फ उठा सकें। 

पिक एंड ड्रॉप पॉइंट

यमुना नदी पर शुरू होने वाली क्रूज सेवा फिलहाल सोनिया विहार से जगतपुर तक शुरू होगी। यात्रियों को जगतपुर नहीं उतारा जाएगा, बल्कि उनको वापस क्रूज से सोनिया विहार लाया जाएगा। यानी की 90 मिनट में कुल 10 किमी की यात्रा तय की जाएगी। इस क्रूज में एक बार में करीब 100 से अधिक लोग सफर कर सकेंगे। वहीं अभी तक टिकट का किराया तय नहीं किया गया है। यह पहल दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ लोगों को यमुना किनारे एक नया अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।

मिलेंगी ये सुविधाएं

जल्द ही दिल्ली की यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू होने जा रही है। इस क्रूज में 90 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी और खाने-पीने के लिए कैफे और रेस्तरां की सुविधा भी मिलेगी। क्रूज सोनिया विहार पुस्ते से चलेगा और करीब 8 किमी का सफर तय करके जगतपुर शनि मंदिर तक जाकर वापस सोनिया विहार आएगा। मानसून के समय क्रूज सेवा बंद रहेगी, क्योंकि मानसून में यमुना का जल स्तर बढ़ जाता है। क्रूज सेवा शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य यमुना किनारे पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना है।

टिकट की कीमत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के मकसद सिर्फ नया टूरिस्ट स्पॉट बनाना नहीं बल्कि लोगों को यमुना नदी से जोड़ना है। लोग जब यमुना नदी को करीब से देखेंगे, तो इसको साफ बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी को भी महसूस करेंगे। वहीं टिकट की कीमतें पर्यटन मंत्री और सीएम की मंजूरी के बाद तय की जाएंगी। प्रयास होगा परिवारों, छात्रों और पर्यटकों के लिए टिकट सस्ती रखी जाए।

दिल्ली मेट्रो से जोड़ा जाएगा

अब DTC के साथ मिलकर पर्यटन विभाग यमुना क्रूज जेटी को पास के मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने की भी तैयारी कर रहा है। जिससे कि लोगों को वहां पर पहुंचने में समस्या न हो। वहीं सुबह और शाम के समय कई ट्रिप चलाई जाएंगे। जिससे पर्यटक यमुना के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकें।

प्रमुख खबरें

भारत को पसंद आया जो विमान, SJ-100, IL114 300 सुपर जेट को खुद चेक करने पहुंचे पुतिन

West Asia हालात सुधरे, Centre ने Commercial LPG की सभी पाबंदियां हटाईं, Industry को राहत

Patna में NABARD का Mango Festival, सीधे किसानों से खरीदें केमिकल-फ्री आम!

Investors की मुनाफावसूली से बाजार में हड़कंप, All Time High से 700 अंक नीचे फिसला Sensex