Delhi Flooded | यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, दिल्ली के कई घरों में घुसा पानी, राहत-बचाव अभियान हुआ तेज

By रेनू तिवारी | Sep 02, 2025

यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान को पार करने के साथ ही दिल्ली के यमुना पार इलाके के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने लगा। नदी सुबह खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। रात भर हुई बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी और घरों में पानी भरा हुआ दिखाई दिया। मयूर विहार और यमुना पार क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भी जलभराव देखा गया।

इसे भी पढ़ें: मराठा आरक्षण आंदोलन: हाई कोर्ट की फटकार के बाद मुंबई पुलिस का जरांगे को मैदान खाली करने का आदेश

 

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया। सुबह आठ बजे प्राप्त नवीनतम जानकारी के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से 1.76 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 69,210 क्यूसेक और ओखला बैराज से 73,619 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir Rains | जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! भारी बारिश से जमीन धंसी, 19 परिवार हुए बेघर

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश के एक दिन बाद दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर इलाकों में भीषण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आस-पास के बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर और बढ़ सकता है।

अधिकारी नावों से घोषणाएं कर रहे हैं तथा नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध कर रहे हैं। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘हम लगातार निवासियों से बाढ़ के खतरे वाले इलाकों को खाली करने का आग्रह कर रहे हैं। सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस