दिल्ली के चिड़ियाघर को दो दशक बाद मिलेंगे चिकने बालों वाले ऊदबिलाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2025

दिल्ली के चिड़ियाघर में करीब दो दशक बाद चिकने बालों वाले ऊदबिलाव की वापसी होने जा रही है। यह अदला-बदली कार्यक्रम के तहत सूरत के चिड़ियाघर से लाए जाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके बदले दिल्ली के चिड़ियाघर से पांच सांगाई हिरण, दो नीले और पीले ‘मैकाउ’ तथा चार ‘कॉन्योर’ सूरत भेजे जाएंगे। दिल्ली के चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि लखनऊ स्थित चिड़ियाघर के साथ एक और आदान-प्रदान कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है, जिसके तहत दिल्ली को चिंकारा देने के बदले दलदली क्षेत्र में पाया जाने वाला हिरण मिलेगा।

प्रमुख खबरें

दीमापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार

उर्वरक खरीद को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार, IFMS डिजिटल निगरानी प्रणाली का दायरा बढ़ाया

दिल्ली लक्ष्मी योजना: आरडी की परिपक्वता अवधि 31 जुलाई 2029 तय, दो साल बाद होगी समीक्षा