दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने से बिजली बिल के साथ भेजा जाएगा फॉर्म, सब्सिडी पाने के लिए करना होगा अब यह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

नयी दिल्ली।राजधानी के लोगों को अगले महीने से यह बताना होगा कि उन्हें बिजली बिल पर सब्सिडी चाहिए या नहीं। दिल्ली सरकार अगस्त से उपभोक्ताओं को उनके बिजली के बिलों के साथ एक फॉर्म भी भेजेगी। उपभोक्ताओं को इस फॉर्म को भरकर यह बताना होगा कि वे बिजली सब्सिडी चाहते हैं या नहीं। अधिकारियों के मुताबिक, फॉर्म में उपभोक्ता बिजली सब्सिडी का लाभ लेना चाहते है या नहीं, कोई एक विकल्प चुन सकेंगे। सरकार ने प्रतिक्रिया लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म रखने के लिए पहले से ही एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है, जिसे इस महीने मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए पेश किए जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग बिजली बिलों के साथ फॉर्म संलग्न करने की योजना बना रहा है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह