दिल्ली में 278 रहा एक्यूआई, शाम तक बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 278 दर्ज किया, जो खराब श्रेणी में आता है। शाम तक इसके बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी सुबह के वायु गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 278 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम , 201 से 300 के बीच खराब , 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम है जबकि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील अब कहलाएगी परशुरामपुरी, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

जो भी इस पाप से जुड़ा हुआ है, उसको सजा दिलाएंगे, चंपत राय पर फैसला आने से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष का बड़ा बयान

PoK में बिगड़ते हालात के बीच Border के पास Indian Army ने किया शक्ति प्रदर्शन, LoC पर High Alert

सुनो मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त, नेतन्याहू ने जेडी वेंस के एकमात्र सहयोगी वाले दावे को नकारा