दिल्ली में तापमान में 3 डिग्री की गिरावट, घने कोहरे से यातायात हुआ प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि हल्का कोहरा छाने से सफदरजंग और पालम में दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पुरवाई हवाएं चलने और बादल छाने से रविवार तक न्यूनतम तापमान के नौ डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा