दिल्लीवालों को ठंड से अभी राहत नहीं, 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि रविवार सुबह दिल्ली में शीतलहर चली थी तथा न्यूनतम तापमान गिरकर 3.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मैदानी इलाकों में ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी यहां शीतलहर चली थी। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है। वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी