श्रीलंका में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप, मौतों की संख्या बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2021

कोलंबो। श्रीलंका में कोरोना वायरस का सबसे अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप तेजी से फैल रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक देश के पश्चिमी प्रांत में आ रहे नए मामलों में करीब 75 प्रतिशत इसी स्वरूप के संक्रमण के हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि श्रीलंका कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के सबसे निर्णायक पखवाड़े में है। देश में डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के मामलों और मौतों में वृद्धि हुई है। श्री जयवर्धनेपुरा विश्वविद्यालय के डॉ.चंदिमा जीवानदारा ने कहा कि इस महीने की शुरुआत से पश्चिमी प्रांत में संक्रमण के जितने मरीज सामने आए उनमें से 75 प्रतिशत डेल्टा स्वरूप से संक्रमित हैं और देश सबसे निर्णायक पखवाड़े से गुजर रहा है।

प्रमुख खबरें

Australian Open के 1 Point Slam में खेलेंगे Alcaraz और Sinner, 10 लाख डॉलर का इनाम

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का गोवा में निधन, नितिन गडकरी और शरद पवार ने जताया दुख

Lord Shiva और मां पार्वती की कृपा के लिए Guru Pradosh Vrat पर करें विशेष मंत्र जाप

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत