कांग्रेस में शामिल होने वाले 10 बीआरएस विधायकों के खिलाफ एक्शन की मांग, KTR ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

By अंकित सिंह | Jul 17, 2024

तेलंगाना में जबरदस्त तरीके से सियासत जारी है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति के नेता लगातार पाला पदल रहे हैं। इन सब के बीच पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार से सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी 10 बीआरएस विधायकों को अयोग्य घोषित करने का आग्रह किया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव के नेतृत्व में बीआरएस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।

बीआरएस नेताओं ने स्पीकर के ध्यान में लाया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, स्पीकर को तीन महीने के भीतर अयोग्यता पर निर्णय लेना होगा। स्पीकर को यह भी बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, मणिपुर में एक कांग्रेस विधायक को दलबदल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विपक्षी दल के नेताओं ने स्पीकर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक फैसला लेने की मांग की। स्पीकर से कहा गया कि अगर वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने में विफल रहे तो इससे पद की बदनामी होगी। 

इसे भी पढ़ें: 'राहुल गांधी के लिए पद महत्वपूर्ण नहीं, वह 2004 से 2014 तक कभी भी बन सकते थे पीएम', रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

केटीआर, जिन्हें रामाराव के नाम से जाना जाता है, ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में अपने हाथों में संविधान लेकर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और इसकी रक्षा करने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी उसी संविधान को तेलंगाना में उछाल रही है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी अन्य राज्यों में दलबदल को लेकर हंगामा मचा रहे थे, लेकिन तेलंगाना में दलबदल को बढ़ावा दे रहे थे। केटीआर ने स्पीकर के ध्यान में यह भी लाया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणापत्र में वादा किया था कि अन्य दलों में शामिल होने वाले विधायकों को स्वत: अयोग्य घोषित करने के लिए कानून लाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी