अयोध्या में राममंदिर निर्माण की मांग चुनावी मुद्दा नहीं: भाजपा उपाध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2019

इंदौर। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की जोर पकड़ती मांग को आगामी लोकसभा चुनावों का मुद्दा मानने से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मंगलवार को इंकार किया। झा ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, "अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला चुनावी मुद्दा नहीं है। राम मंदिर निर्माण की मांग देश की आत्मा की आवाज है। जब तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन जाता, तब तक यह मामला जीवित रहेगा।" उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भाजपा को ही बनवाना है। चूंकि अयोध्या विवाद का मामला अभी उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिये राम मंदिर के विषय को संसद में नहीं लाया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: राममंदिर पर बोले योगी आदित्यनाथ, फैसला आने में 24 घंटे भी नहीं लगने चाहिए थे

झा ने कहा कि राम मंदिर मुद्दे को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिये, हालांकि, वह भाजपा की विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा, "क्या सपा और बसपा जैसी पार्टियां अयोध्या में राम मंदिर बनवा सकती हैं ? कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपना रुख स्पष्ट करें कि क्या उनका दल अयोध्या में राम मंदिर बनवा सकता है?" राफेल सौदे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर राहुल के सिलसिलेवार हमलों पर भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा, "राफेल मामले में राहुल पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं। वह इस मामले में फर्जी कागज लहरा रहे हैं और झूठ बोलकर राजनीति कर रहे हैं।" 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के हित में संघ और विहिप ने राम मंदिर मुद्दा पीछे धकेल दिया

झा ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार को कृषि कर्ज माफी के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा, "सूबे के किसानों का कर्ज माफ करने के लिये कमलनाथ सरकार 65,000 करोड़ रुपये आखिर कहां से लायेगी। कृषि कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस का चुनावी वचन भंग हो रहा है।" 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय सुरक्षा और राहुल गांधी की राजनीतिक अपरिपक्वता

Varanasi Encounter | वाराणसी में ऑपरेशन क्लीन! 1 लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव ढेर, कारोबारी हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Fasting Diet: Mahashivratri Vrat में कमजोरी होगी दूर, अपनी Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods

भारत वसुधैव कुटुम्बकम के भाव के साथ मुक्त व्यापार समझौते सम्पन्न कर रहा है