22 देशों से कोविड के टीके की मांग आई, 56 लाख खुराक अनुदान के रूप में दी गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्ष वर्द्धन ने शुक्रवार को बताया कि भारत को अब तक दुनिया के 22 देशों से कोविड-19 के टीकों की मांग आयी है और विभिन्न देशों को अब तक 56 लाख खुराक अनुदान सहायता के रूप में भेजी गई हैं।

इसे भी पढ़ें: सड़कों पर बिछायी गयी कीलें भाजपा के ‘राजनीतिक ताबूत’ की कीलें साबित होंगी : जयंत चौधरी

उन्होंने कहा कि 15 देशों को पहले ही टीका भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि इन देशों में कुछ को टीके सहायता अनुदान और कुछ को वाणिज्यिक आपूर्ति के आधार पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों को 56 लाख खुराक अनुदान सहायता के रूप में दी गई हैं। इसके अलावा 105 लाख खुराक वाणिज्यिक आपूर्ति के आधार पर दी गई हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें