राज्यसभा में उठी पंजाबी को जम्मू कश्मीर की आधिकारिक भाषा बनाने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2020

नयी दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को पंजाबी को जम्मू कश्मीर की आधिकारिक बनाए जाने की मांग की गई। शून्यकाल में कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कश्मीर और पंजाब का बेहद गहरा रिश्ता है और कश्मीर में बडी संख्या में लोग पंजाबी बोलते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की आधिकारिक की सूची में पंजाबी को शामिल किया जाना चाहिए अन्यथा अल्पसंख्यकों में असंतोष बढेगा। शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भुंडर ने भी यह मुद्दा उठाया। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में बैठी राज्यसभा सांसद छाया वर्मा को एम वेंकैया नायडू ने दिया मजेदार जवाब

उन्होंने कहा आधिकारिक की सूची से पंजाबी को बाहर रखने का फैसला बेहद दुखदायी है। पंजाबी बोलने वालों की संख्या विदेशों में भी कम नहीं है। उल्लेखनीय है कि दो सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक विधेयक को मंजूरी दी थी, जिसे तहत कश्मीरी, डोगरी और हिंदी जम्मू कश्मीर की आधिकारिक भाषाएं होंगी। उर्दू और अंग्रेजी पहले से ही आधिकारिक भाषाएं हैं।


प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav