टिकैत की मांग: किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाया जाए।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2022

भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत नेशुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरनेमें किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग की। टिकैत के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से धरनास्थल पर किसानों की काफी नोकझोंक हुई। टिकैत ने मांग की कि किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाया जाए।

इसे भी पढ़ें: अलीगढ़ में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

तीनों प्राधिकरणों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी किसानों से बातचीत करने के लिए कल पहुंचे, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। किसानों ने कहा कि जब तक जमीन का मुआवजा बढ़ाने सहित उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना चलता रहेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन ने ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर एक्सप्रेसवे के नीचे महापंचायत की। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर के किसान शामिल हुए।

महापंचायत के लिए सुबह किसान जब निकले तो रास्ते में जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि महापंचायत को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क है। सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रही। महापंचायत स्थल पर भी पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Manchester United का नया सुपर-सब Benjamin Šeško, बेंच से आकर दिलाई करिश्माई जीत।

India AI Summit: घोषणा-पत्र पर दुनिया एकमत, पर Binding Rules के बिना आगे का रास्ता मुश्किल

Infosys-TCS में 6% तक की बड़ी गिरावट, AI की टेंशन ने डुबोया IT Sector, Sensex भी क्रैश।

Premier League में Super-sub Benjamin Šeško का कमाल, बेंच से आकर दिलाई Man Utd को अहम जीत