AAP सांसद संजय सिंह की मांग, चंदौली और ललितपुर कांड की सीबीआई जांच कराई जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

प्रयागराज। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के चंदौली और ललितपुर कांड की सीबीआई से जांच कराने की बृहस्पतिवार को मांग की। यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, “इन दोनों मामलों में पुलिस के लोग अभियुक्त हैं। इसलिए पुलिस की किसी भी जांच में न्याय नहीं मिल सकता। हम सरकार से चंदौली और ललितपुर कांड की उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हैं।” उन्होंने कहा कि ललितपुर में एक किशोरी के साथ थाना में बलात्कार किया गया जबकि चंदौली कांड में जो भी आरोपी हैं, उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें: कानपुर में अखिलेश ने पूछा- क्या साफ हुई मां गंगा? हरिद्वार से योगी ने ऐसे दिया जवाब

सिंह ने कहा कि चंदौली में 25 पुलिसकर्मी एक घर में घुस जाते हैं और दो लड़कियों से मारपीट करते हैं, घटना में एक लड़की की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सकता। ‘आप’ सांसद ने कहा कि इन मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में सात तारीख को विरोध प्रदर्शन करेगी, ज्ञापन देगी और दोनों घटनाओं से सीबीआई से जांच कराने की मांग करेगी। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती