विधायक की मांग, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में शिवसेना का भी सदस्य हो शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र से शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पार्टी के एक नेता को राम मंदिर ट्रस्ट में सदस्य के तौर पर नियुक्त करने की मांग की है। यह ट्रस्ट अयोध्या में मंदिर के निर्माण का कार्य देखेगा। ठाणे के ओवाला-मजीवड़ा सीट से विधायक सरनाइक ने मंदिर के निर्माण के लिए अभियान चलाने में शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के योगदान का भी जिक्र किया। सरनाइक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शनिवार के अयोध्या दौरे से पहले यह मांग रखी। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या दौरे के लिये रवाना हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

इसका संदर्भ देते हुए सरनाइक ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति के वक्त राम मंदिर ध्येय के लिए दिए गए शिवसेना के योगदान को बहुत आसानी से भुला दिया गया। उन्होंने कहा, “अब जब मंदिर का निर्माण होने जा रहा है, केंद्र सरकार को हजारों शिवसैनिकों और ठाकरे परिवार की सहभागिता को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसलिए आपसे अनुरोध है कि किसी राम भक्त शिवसैनिक को मंदिर का न्यासी नामित किया जाए।”

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध