Rahul Gandhi की सदस्यता खत्म करने की मांग, जानें क्या है ये नया मामला

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2024

राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान को लेकर चौतरफा हमला शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल विदेश जाकर देश को बदनाम करते हैं। ऐसे लोग देश विरोध का काम कर रहे हैं। इनकी संसद की सदस्यता रद्द की जाए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल की संसद सदस्यता इस तरह के बयान देने पर रद्द कर दिया जाना चाहिए। जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर जनता की चुनी गई सरकार पर अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता। राहुल गांधी का बयान एक देशद्रोही का बयान है उनके उपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। रही बात आरक्षण की तो नरेंद्र मोदी जी के रहते किसी राहुल गांधी की हैसियत नहीं कि देश से आरक्षण खत्म कर दे।

इसे भी पढ़ें: जाति न पूछो राहुल की! दादा फिरोज की सूनी कब्र 15 साल से कर रही इंतजार, पोता गोत्र बताते, जनेऊ दिखाते आरक्षण खत्म करने की बता रहे डेडलाइन

वॉशिंगटन डीसी के जार्ज टाउन यूनिवर्सिटी में जब राहुल से पूछा गया कि भारत में आरक्षण कब तक चलेगा। उसके जवाब में राहुल ने जो बातें कही उसने हिंदुस्तान में बड़ा बखेरा खड़ा कर दिया। राहुल ने कहा कि हम आरक्षण समाप्त करने के बारे में तब सोचेंगे जब भारत में सब एक समान होंगे। भारत में अभी सब समान नहीं हैं। आरक्षण ही वो मुद्दा है जिसे कांग्रेस को 99 तक पहुंचाने का श्रेय दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त