स्थानीय निकाय मंत्री ने सात श्रमिक यूनियनों के सांझा मोर्चा के साथ 3 घंटे लम्बी मीटिंग की

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 26, 2021

चंडीगढ़। बेज़मीने खेत मज़दूरों और समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए ‘खेत मज़दूर जत्थेबंदियों का सांझा मोर्चा पंजाब ’ की सभी 9 माँगों को हमदर्दी से हल किया जाएँ। यह प्रगटावा खेत मज़दूर जत्थेबंदियों का सांझा मोर्चा के साथ पंजाब भवन, चण्डीगढ़ में हुई तीन घंटे लम्बी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये स्थानीय निकाय मंत्री  ब्रह्म मोहिंद्रा ने किया।

तीन किसान विरोधी खेती कानूनों के मुद्दे पर बोलते हुये श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने स्पष्ट किया कि विधान सभा के द्वारा पास किये गए 3 खेती कानूनों को रद्द करने सम्बन्धित प्रस्ताव, जो केंद्र को भेजा जाना है, माननीय सम्बन्धित अथारिटी पंजाब के पास मंज़ूरी के लिए रुका है जिसका पंजाब सरकार ने इसका सख़्त विरोध किया है और सरकार शुरु से किसान भाईचारे के साथ डटकर खड़ी है।

मीटिंग में राशन कार्ड का निर्विघ्न वितरण, लेबर कोडों के प्रति मोर्चो की चिंताएं, माईक्रो -फाईनांस कंपनियों के द्वारा दिए कर्जों की माफी और उनकी तरफ से अपनाए गए ज़बरदस्त उपायों, बिजली के कुनैकशनों की पुन: बहाली समेत बढक़र आए बिजली के बिलों में सुधार, मनरेगा स्कीम को प्रभावशाली ढंग से लागू करना, बुढापा पैंशन में संशोधन और बेज़मीने एस.सी /एस.टी और समाज के अन्य गरीब वर्गों को पंचायती ज़मीन में से रिहायशी प्लाटों की अलाटमैंट करना सम्बन्धी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

स्थानीय निकाय मंत्री के निर्देशों और भूमि रहित मज़दूरों के लिए 5 मरले के रिहायशी प्लाटों की अलाटमैंट और अन्य सम्बन्धित मुद्दों को सुलझाने के लिए सांझा मोर्चा की मीटिंग 7 सितम्बर, 2021 को विकास भवन, मोहाली में रखी गई है।

 मोहिंद्रा ने सभी सम्बन्धित विभाग के मुखियों को मीटिंग में उठाये गए मुद्दों को समयबद्ध ढंग से हल करने और विभिन्न मुद्दों सम्बन्धित प्रगति रिपोर्ट उनको पेश करने के आदेश दिये। सांझा मोर्चे के नुमायंदों ने सरकार की तरफ से उनकी चिंताओं को ग़ौर के साथ सुनने के लिए संतोष जाहिर किया।  

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश