Democracy हमारी रगों मे है, अल्पसंख्यकों के साथ कोई भेदभाव नहीं होता : मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2023

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकतंत्र हमारी रगों में है और जाति, पंथ एवं धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलती है और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भेदभाव नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘लोग कहते है नहीं, बल्कि भारत एक लोकतंत्र है और जैसा कि राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है, भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है।’’

प्रमुख खबरें

क्या कंपनी बिना किसी कारण के आपको निकाल सकती है? जानें अपने अधिकार

सड़क पर ड्रामा छोड़ें Rahul-Akhilesh, वोट चोरी के आरोपों पर संसद में बहस के लिए Amit Shah का खुला चैलेंज

RBI के आंकड़ों में Bank Credit 17.94 प्रतिशत उछला, जमा वृद्धि को पीछे छोड़ा

1 नवंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली, जवाब में BJP का देशव्यापी अभियान! 1984 के दंगों के पीड़ित भी मार्च में होंगे शामिल