डेमोक्रेट एलिजाबेथ वॉरेन ने कश्मीर को लेकर जताई चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार एलिजाबेथ वारेन ने शनिवार को कश्मीर में पाबंदियों एवं संचार प्रतिबंधों को लेकर चिंता प्रकट की और भारत से कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करने की अपील की। भारत सरकार द्वारा पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने की घोषणा के बाद कश्मीर में पाबंदियां लगा दी गयी थीं। अनुच्छेद 370 के तहत राज्य को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था।

वारेन (70) ने ट्वीट किया कि अमेरिका-भारत साझेदारी की जड़ें सदैव हमारे साझे लोकतांत्रिक मूल्यों में समाहित रही हैं। मैं कश्मीर में निरंतर संचार पाबंदियों और अन्य पाबंदियों समेत हाल के घटनाक्रम को लेकर चिंतित हूं। लोगों के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। मैसाचुसेट्स की सीनेटर कश्मीर पर चिंता प्रकट करने वाली दूसरी प्रभावशाली अमेरिकी नेता हैं। इससे एक महीने पहले डेमोक्रेट बर्नी सैंडर्स ने ऐसी ही चिंता व्यक्त की थी।

प्रमुख खबरें

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा