Trump प्रशासन की कार्रवाई के बीच आप्रवासियों के समर्थन में उतरे डेमोक्रेटिक पार्टी शासित राज्य

By Prabhasakshi News Desk | Jan 25, 2025

वाशिंगटन । अमेरिका की आव्रजन नीतियों को सख्त बनाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकल्प के मद्देनजर डेमोक्रेटिक पार्टी शासन वाले राज्य नए उपाय पेश कर रहे हैं ताकि संघीय आव्रजन अधिकारियों के लिए कानूनी बाधाएं खड़ी की जा सकें और कानूनी दर्जा न रखने वाले आप्रवासियों को निर्वासन से बचने में मदद मिल सके। कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और अन्य राज्यों में प्रतिरोध के ये प्रयास, रिपब्लिकन पार्टी नेतृत्व वाले कई राज्यों में अवैध आव्रजन के खिलाफ जारी कार्रवाई के विरोध में किए जा रहे हैं।

राज्यों में पहले ही आप्रवासन को लेकर सैकड़ों विधेयक पेश किए जा चुके हैं और अगले सप्ताह और अधिक कार्रवाई की उम्मीद है। फ्लोरिडा के रिपब्लिकन गवर्नर रॉन डेसेंटिस और टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने ट्रंप के आप्रवासन एजेंडे का समर्थन करने के लिए सोमवार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस बीच, कनेक्टिकट, हवाई, मैसाचुसेट्स, न्यू मैक्सिको, ओरेगन और वाशिंगटन जैसे राज्यों में डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक आप्रवासियों के लिए स्वास्थ्य देखभाल और उच्च शिक्षा का विस्तार करने, मकान मालिकों से आव्रजन स्थिति के बारे में पूछताछ किए जाने को रोकने या नए आप्रवासी हिरासत केंद्र खोलने के लिए सरकारी समझौतों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क विधानसभा की सदस्य कैटालिना क्रूज़ ने अप्रवासियों की सहायता के लिए छह से अधिक विधेयक पेश किए हैं। क्रूज नौ साल की उम्र में कोलंबिया से अमेरिका आई थीं और अमेरिकी नागरिक व वकील बनने से पहले एक दशक से अधिक समय तक गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में रही थीं।

ओरेगन राज्य की विधानसभा सदस्य लिसा रेनॉल्ड्स ने एक विधेयक प्रस्तुत किया है, जिसके अनुसार राज्य के मानव सेवा विभाग को गैर-लाभकारी संस्थाओं को अनुदान देना होगा, ताकि वे उन लोगों की मदद कर सकें जो नागरिक नहीं हैं। ऐसे लोगों को इसलिये मदद पहुंचाई जा रही है ताकि वे अपना आव्रजन दर्जा बदल सकें या वैध स्थायी निवासी बन सकें। मानव सेवा विभाग जुलाई में शुरू होने वाले द्विवार्षिक बजट के दौरान कार्यक्रम शुरू करने के लिए 60 लाख डॉलर प्रदान करेगा। कैलिफोर्निया विधानसभा के सदस्य और सदन की शिक्षा समिति के अध्यक्ष अल मुरात्सुची एक ऐसा विधेयक पेश कर रहे हैं जिससे अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन अधिकारियों के लिए स्कूलों और बाल देखभाल केन्द्रों में प्रवेश करना अधिक कठिन हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने पर Congress का केंद्र पर हमला

विहिप के Ashok Singhal की जन्मशती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद

US China Trade: अमेरिका और चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर कम शुल्क लगाने की सिफारिश

Bollywood स्टार Ranbir Kapoor का जन्मदिन, ज्यादा पढ़ाई से बचने के लिए चुनी थी एक्टिंग