ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच में डेमोक्रेट को मिली बड़ी जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने न्याय विभाग को रूस मामले में विशेष वकील रॉबर्ट मूलर द्वारा की गई जांच से जुड़ी गुप्त जानकारियां सदन को देने का आदेश दिया है। इस अदालती फैसले को डेमोक्रेट पार्टी की एक बड़ी जीत माना जा रहा है, जो इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की जांच में इस्तेमाल करने के लिए हासिल करना चाहती था। आदेश में मुख्य अमेरिकी जिला न्यायाधीश बेरिल हॉवेल ने विभाग को 30 अक्टूबर तक जानकारियां उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने ओवल हाउस में मनाई दिवाली, भारतीय-अमेरिकियों को दी शुभकामनाएं

न्याय विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग निर्णय की समीक्षा कर रहा है। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेट्स को वह सबूत हाथ लगी है, जिसमें दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन और अन्य डेमोक्रेट नेताओं के खिलाफ जांच के लिए यूक्रेन से करार करने का प्रयास किया था। मूलर से प्राप्त जानकारियां वर्ष 2016 के चुनावों में ट्रंप के खिलाफ नए सबूत मुहैया कर सकती है। यह खुलासा इस महाभियोग के मामले को और मजबूत कर देगा।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप को सम्मानित किए जाने के विरोध में कैरोलिना फोरम में हिस्सा नहीं लेंगी कमला हैरिस

न्याय विभाग के अनुसार यह इन जानकारियों वाले दस्तावेजों का एकमात्रा हिस्सा है, जहां तक सांसदों की पहुंच नहीं थी। व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन समर्थकों ने तर्क दिया कि औपचारिक वोट के बिना महाभियोग गैरकानूनी है। न्याय विभाग ने यह तर्क दिया था कि महाभियोग “न्यायिक कार्यवाही” के योग्य नहीं है। न्यायाधीश ने न्याय विभाग के इस तर्क को भी खारिज कर दिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.