आंध्र प्रदेश में राक्षस राज जारी है, जगन बोले- मेरी यात्रा में बाधा डालने की हो रही कोशिश

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2024

युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी के तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए जाने से पहले जिला पुलिस ने पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करते हुए कहा कि वे पुलिस अधिनियम की धारा 30 का उल्लंघन न करें। पूरे मामले को लेकर जगन मोहन रेड्डी का बयान सामने आया है। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि राज्य में राक्षस राज जारी है। सरकार तिरुमाला मंदिर में मेरी आगामी यात्रा में बाधा डालने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने मंदिर यात्रा के संबंध में राज्य भर के वाईएसआरसीपी नेताओं को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि तिरुमाला मंदिर की यात्रा की अनुमति नहीं है और वाईएसआरसीपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को आवश्यक मंजूरी नहीं है। नतीजतन, नेताओं को उस कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जगन रेड्डी के 'क्षमा अनुष्ठान' पर बीजेपी ने उठाए सवाल, कहा- तिरुमाला मंदिर में प्रवेश से पहले अपना धर्मा करें घोषित

जिले में सार्वजनिक सभाओं और किसी भी तरह की शोभायात्रा निकालने पर रोक के लिए यहां पुलिस अधिनियम की धारा 30 लागू की गई है। हमने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट देखे हैं जिनमें लोगों से तिरुपति में कुछ स्थानों पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। ऐसे में उन लोगों को नोटिस जारी कर सिर्फ चेतावनी दी गई है कि वे न आएं और आदेशों की अवहेलना न करें। 

प्रमुख खबरें

Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया