Farmer Protest: हरियाणा में किसानों का प्रदर्शन, कांग्रेस बोली- भाजपा सरकार न किसान की है, न जवान की है, न पहलवान की

By अंकित सिंह | Jun 07, 2023

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सूरजमुखी के बीज के न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों का यह प्रदर्शन मंगलवार को शुरू हुआ था। प्रदर्शनकारी किसान लगातार यह दावा कर रहे हैं कि सरकार एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज नहीं खरीद रही है, जिसके चलते उन्हें अपनी उपज निजी खरीदारों को 6,400 रुपये एमएसपी के मुकाबले लगभग 4,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों का यह भा आरोप है कि पुलिस ने उनपर बल प्रयोग किया है। 

इसे भी पढ़ें: World Environment Day 2023: पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी ले समाज

राकेश टिकैत का बयान

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धरना दे रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस के द्वारा बल प्रयोग करना निंदनीय कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए किसानों व किसान नेताओं को पुलिस तत्काल रिहा करें नहीं तो हम आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में किसानों ने मंगलवार दोपहर कुरुक्षेत्र के शाहबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था। किसान मांग कर रहे थे कि सरकार एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज की खरीद करे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया था। 

प्रमुख खबरें

जन अपेक्षाओं पर खरे उतरने की एक मुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल

CM Omar Abdullah कहां हैं? Jammu में बिजली-पानी संकट पर BJP ने छेड़ा Poster Campaign

Bengaluru में Cockroach Janta Party पर एक्शन, गृह मंत्री Parameshwara बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्र

Vinesh Phogat को मिली बड़ी राहत, Delhi High Court ने Asian Games Trials में हिस्सा लेने की दी इजाजत