‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ राजस्थान में कई जगह युवाओं का प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

जयपुर। अल्पकालिक अवधि के लिए संविदा नियुक्ति के आधार पर सेनाओं में युवाओं की भर्ती की केंद्र सरकार की नई ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ राजस्थान के अनेक हिस्सों में युवाओं ने बृहस्पतिवार को विरोध-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की अभी तक कोई खबर नहीं है। कभी केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। पार्टी ने ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करते हुए जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ तेलंगाना कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: Office Meeting हो या Dinner Date, ये 5 ट्रेंडी बैग्स आपके स्टाइल में लगा देंगे चार चांद

H-1B Visa पर भारी शुल्क से नौकरियां बाहर जाने की आशंका, FIIDS ने चेताया

Mayawati की Hijab विवाद पर नसीहत: Ambedkar का संविधान सबको समान अधिकार देता है

Pakistan के PIMS Hospital में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका