Delhi में PAK उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, अनुराग ठाकुर बोले- पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों को दुनिया देख चुकी है

By अंकित सिंह | Dec 16, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने विवादित बयान दे दिया था। बिलावल भुट्टो के इस बयान के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ भारत में विरोध एक बार फिर से तेज हो गया है। दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयान को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार के खिलाफ भी जमकर नारे भी लगे। दूसरी ओर, बिलावल भुट्टो के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि पाकिस्तान की हरकतों को पूरी दुनिया जानती है। वह आतंकवादियों को काफी लंबे समय से पनाह दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: संसद में बिहार में जहरीली शराब से मौतों पर हंगामा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर मिला यह जवाब

आपको बता दें कि बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है लेकिन गुजरात का कसाई अभी जिंदा है जो भारत का प्रधानमंत्री हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले अमेरिका ने उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया था। नरेंद्र मोदी और एस जयशंकर पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह दोनों भारत के नहीं, बल्कि आरएसएस के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री हैं। दरअसल, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कश्मीर मुद्दा उठाने के लिए पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस देश ने अल-कायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन को सुरक्षित पनाहगाह दी और अपने पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया, उसे संयुक्त राष्ट्र की शक्तिशाली संस्था में ‘उपदेश’ देने का कोई अधिकार नहीं है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: खत्म नहीं हो रहा केकेआर की हार का सिलसिला, चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की दूसरी जीत

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया