प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, भोपाल में है 366 मरीज

By सुयश भट्ट | Sep 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में डेंगू लगातार फैलता जा रहा है। प्रदेश के कई जिले डेंगू के चपेट में आ चुके है। भोपाल में बीते 24 घंटो में डेंगू के 9 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही भोपाल में डेंगू के मरीजों का संख्या बढ़कर 366 पहुंच गई है।

आपको बता दें कि पिछले 1 महीने में भोपाल में डेंगू के 258 नए केस आए। वहीं प्रदेश में अब तक लगभग साढ़े चार हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले मंदसौर जिले में सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन में डेंगू से गई लेब टेक्निशयन की जान,अब तक 143 मरीजों में डेंगू की पुष्टि 

बताया जा रहा है कि मंदसौर में अब तक 1060 मरीज मिल चुके हैं। उधर जबलपुर में भी डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां तकरीबन 600 मरीज सामने आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान