महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

By रेनू तिवारी | Feb 20, 2025

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की दमकी दी जा रही हैं। मुंबई पुलिस को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल सुबह गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों में मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

अधिकारी ने बताया, “प्रेषक के ‘आईपी एड्रेस’ पर नजर रखी जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।” मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि एक धमकी भरा फोन आया था।

इसे भी पढ़ें: टैरिफ तो लगेगा ही...ट्रंप की मोदी से किस बात पर हो गई बहस? खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कर दिया खुलासा

 

वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। शिंदे ने कहा "यह खुशी की बात है कि हमारी 'लाडली बहना' (प्यारी बहन) दिल्ली में शपथ लेंगी... हम इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं...,"। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आज आधिकारिक तौर पर रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करने के लिए समारोह आयोजित किया जाएगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video