उपायुक्त ने शिमला के आसपास के बर्फवारी क्षेत्रों का दौराकर शीघ्र सड़कें बहाल करने के दिए निर्देश

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 23, 2022

शिमला।  भारी बर्फबारी के दौरान शिमला नगर व आसपास की सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने के लिए उपयुक्त शिमला आदित्य नेगी ने स्वयं अधिकारियों संग बर्फबारी क्षेत्र का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने प्रातः 7:00 बजे से सड़कों का दौरा किया उन्होंने लक्कड़ बाजार  , ढली, नवबहार, छोटा शिमला हीरानगर के साथ-साथ तारा देवी तक का दौरा कर अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मार्गों को यातायात के लिए खोलने को हरसंभव प्रयास करने के आदेश दिए।

 उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी सूरत में यातायात बाधित ना हो ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व आवागमन को सुचारू बनाए  रखा जा सके। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग से तुरंत बर्फ हटाने के निर्देश दिए ताकि बाहर से आने वाली वस्तुओं एवं वाहनों  को किसी प्रकार की बाधा या असुविधा का सामना ना करना पड़े। 

इसे भी पढ़ें: चार साल में 436 से 1037 करोड़ हुआ सामाजिक सुरक्षा पेंशन बजट

उन्होंने शिमला नगर के भीतर भी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को शिमला नगर की सड़कों को जल्द साफ करने के निर्देश दिए ताकि लोगों के आने-जाने व अन्य गतिविधियों को सामान्य बनाया जा सके इस दौरान एसडीओ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कुंकुम हीशे नेगी, एक्सन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एसडीओ राष्ट्रीय राजमार्ग एवम उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी मनजीत शर्मा भी उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़ें: भाजपा पदाधिकारी, सांसद , मंत्री एवं विधायक माइक्रो डोनेशन के कार्यक्रम को जनांदोलन के रूप में चलाए : कश्यप

कुफरी, फागू  नारकंडा,खड़ापत्थर, चौपाल-कुपवी और खिड़की में भारी बर्फबारी के कारण मार्ग अभी अवरुद्ध है। इन मार्गो  पर मशीनरी लगी हुई है। शिमला शहर में बर्फबारी के कारण स्थानीय मार्गो को बहाल करने का प्रयास प्रगति पर है ।अभी भी अधिकतर स्थानों पर हल्की बर्फबारी जारी है। सभी से निवेदन है की आवश्यक होने पर ही यात्रा के लिए निकले l सभी मार्गो को शीघ्र अति शीघ्र यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक