वीआर लैब के उद्घाटन में इजरायल मिशन के उप प्रमुख ने लिया हिस्सा, कहा- हम हम भारत को एक बहुत महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में देखते हैं

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

भारत में इजरायल मिशन के उप प्रमुख फारेस साएब ने दिशा परियोजना के तहत वीआर लैब के उद्घाटन में भाग लिया। इजरायल मिशन के उप प्रमुख फारेस साएब ने कहा कि विचार यह है कि आभासी वास्तविकता को विभिन्न क्षेत्रों में एक नई उभरती हुई प्रौद्योगिकी के रूप में उपयोग किया जाए, उदाहरण के लिए, चिकित्सा।  इस नई, बहुत महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रूप से शिक्षा में लागू करना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल बड़े शहरों में बच्चों के लिए शिक्षा को अधिक मनोरंजक और दृश्यात्मक बना रहा है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में अगला कदम हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Israel ने बिछा दी लाशें, पेजर अटैक के बाद अब लेबनान में एक साथ फटे वॉकी-टॉकी

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने तो ईरान के सुप्रीम लीडर को टैग करते हुए लिखा कि खामनेई तुम अपने ही लोगों के हत्यारे हो, उनका दमन करने वाले हो। इजरायल, भारत समेत सभी लोकतांत्रिक देशों में मुस्लिम पूरी स्वतंत्रता के साथ रहते हैं। लेकिन ईरान में ही लोगों का दमन होता है। लेकिन ईरान के लोगों को जल्द ही आजादी मिलने वाली है। यानी ईरान को इजरायल ने सीधी सीधे चेतावनी दे डाली है और  बता दिया है कि वहां कुछ बड़ा खेल होने वाला है। 

प्रमुख खबरें

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार

NIT Hamirpur के Media Conclave में बोले प्रो केजी सुरेश, एक्टिविस्ट नहीं फैक्टिविस्ट बनें पत्रकार

1967 के Naxalbari विद्रोह में China की भूमिका पर शांतनु नंदन शर्मा की नई किताब ने उठाए सवाल

Poland में PM Donald Tusk और रक्षा मंत्री पर हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क