डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को फिर मिला फरलो, 21 दिन तक रहेगा जेल से बाहर

By रितिका कमठान | Aug 13, 2024

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। गुरमीत राम रहीम को इस बार 21 दिन की फरलो मिली है। राम रहीम मंगलवार 13 अगस्त को जेल से बाहर आया है। वो हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है।

बता दें कि राम रहीम ने फरलो की मांग जून 2024 में को थी। फरलो की मांग करते हुए उसने हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले डेरा प्रमुख 19 जनवरी को रोहतक जेल से 50 दिन की पैरोल पर छठी पैरोल मिलने के बाद आश्रम में आया था। वह अपनी दत्तक पुत्री हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आश्रम में रहा। इस दौरान उसने अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की स्थापना पर एक गाना भी लॉन्च किया था। 50 दिन की पैरोल बिताने के बाद वह 10 मार्च को सुनारिया जेल वापस लौटा था।

राम रहीम की मिली पिछली पैरोल:

17 जून 2022 को 30 दिन

15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन

21 जनवरी 2023 को 40 दिन

20 जुलाई 2023 को 30 दिन

21 नवंबर 2023 को 21 दिन

19 जनवरी को 50 दिन 

राम रहीम को है 20 साल की सजा
बता दें कि राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने करीब 20 साल पुराने रंजीत सिंह हत्याकांड में पांचों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। राम रहीम को अपने सह-आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था।

प्रमुख खबरें

Kerala Assembly Election 2026: Kanjirappally में त्रिकोणीय महामुकाबला, मंत्री George Kurian की एंट्री से बिगड़ा गेम

Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच Prestige Fight, किसका पलड़ा भारी

Dharmadam Assembly Seat: LDF के गढ़ Dharmadam में त्रिकोणीय मुकाबला, Pinarayi Vijayan की सीट पर फंसा पेंच

Dubai में न संपत्ति, न Golden Visa, Gaurav Gogoi के आरोपों पर CM Himanta की पत्नी का सीधा जवाब