राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली, दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल की मिली है सजा

By रेनू तिवारी | Aug 05, 2025

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा (DSS) सिरसा के प्रमुख, बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों के पैरोल पर रिहा कर दिया। वह 14 सितंबर को जेल की बैरक में वापस लौट आएगा। इसके साथ ही, 1 जनवरी से 14 सितंबर तक पिछले चार महीनों में वह 91 दिन जेल से बाहर रह चुका होगा। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सिंह (57) मंगलवार से 40 दिन की अवधि के दौरान सिरसा स्थित अपने डेरा मे रहेगा। इससे पहले सिंह अप्रैल में 21 दिन की ‘फरलो’ मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया था।

इसे भी पढ़ें: गुरुग्राम के दो पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर के बाद हुआ था बड़ा हादसा

इससे पहले, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने करीब 20 साल पुराने हत्याकांड में सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसे सह-आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया गया था। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की अच्छी खासी तादाद है। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। इसका मुख्यालय भी सिरसा में है।

प्रमुख खबरें

WFI का बड़ा एक्शन: WADA नियमों के उल्लंघन पर Vinesh Phogat की वापसी पर लगी रोक

Lionel Messi का डबल धमाका, Inter Miami को दिलाई जीत और MLS में रचा नया इतिहास

El Clásico का महामुकाबला: Barcelona खिताब पक्का करने उतरेगी, Real Madrid के सामने लाज बचाने की चुनौती।

Chennai में क्रिकेट और राजनीति का Super-Day, CSK की Fans से अपील- स्टेडियम में Politics नहीं!