नरेंद्र! दम है तो...बंगाल की वोटिंग के बीच डेरेक ओ ’ब्रायन ने PM मोदी को किया चैलेंज

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2026

पश्चिम बंगाल में बुधवार, 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होने के साथ ही, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक बड़ी चुनौती पेश करते हुए उनसे कहा कि अगर ममता बनर्जी और टीएमसी राज्य में जीतती हैं तो उन्हें "इस्तीफा" दे देना चाहिए। डेरेक ने अपने द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि नरेंद्र, आपने घोषणा की थी कि आप बंगाल की सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार हैं। बड़ी-बड़ी बातें करना बंद कीजिए। इस चुनौती को स्वीकार कीजिए। 4 मई को जब ममता बनर्जी और टीएमसी बंगाल में जीत हासिल कर लें, तो प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दीजिए। राज्य में बुधवार, 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से अधिकतर तृणमूल के गढ़ हैं और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से प्रभावित हैं।

इसे भी पढ़ें: भवानीपुर महासंग्राम: ममता बनर्जी ने BJP पर बंगाल चुनावों में धांधली का आरोप लगाया, शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया

ममता ने कहा कि वह चाहती हैं कि मतदान शांतिपूर्ण हो, लेकिन कुछ पर्यवेक्षकों और पुलिस अधिकारियों को "अलग-अलग जगहों से लाया गया है जो बंगाल को नहीं समझते। उन्होंने कहा कि उनके युवा ब्लॉक अध्यक्ष को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया था, इसलिए वह चेतला गई थीं। मैं पुलिस स्टेशन नहीं गई; मेरा पार्टी कार्यकर्ता वहां गया था। कल रात करीब 2 बजे, सीआरपीएफ के 'गुंडा' (माफ़ कीजिए, 'गुंडा' नहीं) की एक टीम स्थानीय पुलिस के बिना मेरे वार्ड 70 के पार्षद के घर गई और उनके घर पर हमला किया। उनकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर अकेली थीं। जब उन्होंने कहा कि वह घर पर नहीं हैं, तो सीआरपीएफ ने उन पर हमला किया (लात मारी), उनका फोन छीन लिया और उन्हें चेतावनी दी कि वे पार्टी का कोई काम न करें। मैं आपको सबूत दिखा सकती हूं।

प्रमुख खबरें

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर