Derek O Brien का तंज, INDIA Rally के बाद BJP नेतृत्व सड़कों पर कर रहा नकल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 02, 2026

नयी दिल्ली, दो नवंबर तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त सचिव डेरेक ओ ब्रायन ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ भाजपा द्वारा देशभर में सड़कों पर किए जा रहे प्रदर्शनों पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल का शीर्ष नेतृत्व अब बस दूसरों की नकल कर रहा है। ओ ब्रायन की यह टिप्पणी कांग्रेस नीत गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित ‘चलो दिल्ली’ रैली के एक दिन बाद आईं। इस रैली में गठबंधन के कई दलों के नेता और समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने कथित चुनावी गड़बड़ियों और मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर)के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

भाजपा ने अपने अभियान को विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं और दुष्प्रचार का मुकाबला करने, तथा अराजकता पैदा करने की कोशिशों को रोकने का प्रयास बताया है। ‘इंडिया’ गठबंधन की रविवार को हुई रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत विपक्षी दलों के कई अन्य नेता शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy: टखने की चोट से जूझ रहे Abhishek, दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना तय नहीं

Mahadev App मामले में Saurabh Chandrakar दो दिन की रिमांड पर CBI को सौंपा गया

Kidambi Srikanth ने वापस लिया नाम, IOA Athletes Commission चुनाव में अब 10 दावेदार

वाणिज्य मंत्रालय का Scotch Whisky आयात पर शुल्क रियायतें बनाए रखने का भरोसा