PM Modi पर Derek O'Brien का तंज, कहा- अभी तक आप एक एक मिनट के लिए भी संसद...

By अंकित सिंह | Aug 03, 2023

सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अभी तक एक मिनट के लिए भी संसद नहीं आए हैं। उनके लोगों ने घोषणा की है कि वह संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन आएंगे। तृणमूल सांसद ने कहा, "अब आपके कृपापात्र घोषणा करते हैं कि आप अंतिम दिन, 10 अगस्त को आने के लिए तैयार हो गए हैं।" संसद के अंदर मणिपुर पर पीएम मोदी के बयान की मांग को लेकर कांग्रेस पीएम सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। प्रस्ताव पर अभी विचार नहीं हुआ है और इस पर 8 से 10 अगस्त के बीच चर्चा होने की संभावना है। पीएम मोदी 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव का जवाब दे सकते हैं, जो सत्र का आखिरी दिन भी है।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष की ‘मोदी हराओ सनक’ पर जनता का ‘मोदी जिताओ संकल्प’ भारी : मुख्तार अब्बास नकवी

अध्यक्ष महोदय हमारे संरक्षक 

कार्यवाही शुरू होने पर सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल से कहा कि सदस्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को आसन पर देखना चाहते हैं। चौधरी ने कहा, ‘‘अध्यक्ष महोदय हमारे संरक्षक हैं। हम अपनी बात उनके समक्ष रख सकते हैं। हम उन्हें पीठ पर देखना चाहते हैं।’’ इस पर अग्रवाल ने कहा कि उनकी बात लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद अग्रवाल ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर मुद्दे पर जल्द चर्चा कराने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हाथों में तख्तियां लिए हुए कई विपक्षी सांसद आसन के निकट नारेबाजी करने लगे। 

प्रमुख खबरें

Low Sperm Count की समस्या में IVF या IUI? जानें बेहतर Success Rate के लिए कौन सा Treatment है किफायती

Sudha Murthy Birthday: JRD Tata को पत्र लिखकर बदली भारत की तस्वीर, जानें देश की पहली महिला Engineer का सफर

Unique Temple: भगवान विष्णु के सहस्त्रबाहु मंदिर का सास-बहू नाम पड़ने के पीछे क्या है Fact? जानें पूरा सच

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता! मलेशिया से डिपोर्ट किए गए बंबीहा गैंग के 3 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासा!