Twitter, PUBG जैसे इंटरनेशनल ऐप्स को टक्कर दे रहे यह देसी ऐप्स, यहां देखिए लिस्ट

By निधि अविनाश | Mar 09, 2021

दुनिया के दिग्गज ऐप्स को टक्कर देने अब देसी ऐप्स आ गए हैं। ट्विटर के साथ बढ़ते विवाद के बीच अब इंटरनेशनल ऐप्स को टक्कर देने वाले देसी ऐप्स को भारत सरकार का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। इस समय ट्विटर को टक्कर देने के लिए भारत में देसी ऐप कू का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि इस वक्त कू ऐप भारत में लगभग 5.4 मिलियन डाउनलोड हो चुके हैं। वहीं गूगल मैप्स के बदले भारत का देसी वर्जन मैप माई इंडिया( map my india) भी भारत में काफी धमाल कर रहा है। इसके अलावा मैसेंजर ऐप Whatsapp (व्हाट्सऐप) के बदले देसी ऐप संदेश भी अब लोगों की पसंद बनता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने पेश किया ‘देशभक्ति’ बजट, दिल्लीवासियों को लगेगा मुफ्त में कोरोना का टीका; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

कू ऐप

 कू ऐप ट्विटर की ही तरह एक भारतीय वर्जन प्लेटफॉर्म  है जिसमें आप अपने खुद की भाषा में कई तरीके की आइडिया, विचारों को शेयर और पोस्ट कर सकते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कई लोग अपने ही भाषा में बात करना या अपने विचारों को व्यक्त करते है, ऐसे में koo app लोगों को इंगलिश भाषा के बजाय अपने भाषाओं में चैट करने का प्लेटफॉर्म देगा। यह ऐप बिल्कुल  ट्विटर की तरह है, इसमें आप तस्वीरों और वीडियो के साथा-साथ अपने विचारों को भी बड़ी आसानी से पोस्ट और अटैच कर सकते है। इसके अलावा आप दूसरे के पोस्ट पर कमेंट भी कर सकते है। जिस तरीके से ट्विटर पर आप अपने दोस्तों और सेलिब्रिटिज को फॉलो करते है उसी की तरह आप कू ऐप में लोगों को फॉलो कर सकते है। ट्विटर की ही तरह इसमें ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट का ऑप्शन भी होगा। 

Koo App में हिंदी और इंगलिश के अलावा,  तमिल, कन्नड, और तेलगु भाषा भी शामिल किया गया है। भविष्य में इस ऐप में मराठी, गुजराती, पंजाबी, आसामी, बांग्ला, मलयालम, उड़िया जैसी भाषाएं भी शामिल की जाएगी। यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों में ही उपलब्ध है। बता दें कि इस ऐप में आम लोगों के अलावा पॉलिटिशन, न्यूज पब्लिकेशन, सेलिब्रेटी भी जुड़ चुके है। इस ऐप में भारतीय पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, फ़िल्मी जगत से रेणुका शहाणे, आशुतोष शहाणे और धर्म गुरु सदगुरु, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डॉ सी एन अश्वथ नारायण जुड़ें हुए हैं। 

Map My India

map my india गूगल ऐप्स का देसी वर्जन है।  टीओआई की खबर के मुताबिक, map my india ऐप को 1 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

संदेश ऐप, चिंगारी ऐप और फॉजी

मैसेंजर ऐप Whatsapp (व्हाट्सऐप) के बदले देसी ऐप संदेश अब ज्यादा धूम मचा रहा है। आपको बता दें कि इस ऐप को पहले सरकारी अधिकारियों के लिए तैयार किया गया था। लेकिन अब इसे कोई भी डाउनलोड कर सकता है। वहीं शॉर्ट वीडियो को टक्कर देने के लिए चिंगारी ऐप भी देसी वर्जन ऐप में शामिल हो गया है। यह ऐप टिकटॉक को टक्कर दे रहा है। इसके आलावा गेमिंग के लिए जहां युवा pubg गेम को दिवाने हुआ करते थे अब वहीं देसी गेमिंग वर्जन फॉजी ऐप भारतीयों की पहली पसंद बन गई है।  

प्रमुख खबरें

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग