हार से हताश राहुल ने की इस्तीफे की पेशकश, अगले हफ्ते CWC में हो सकता है फैसला

By अभिनय आकाश | May 23, 2019

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी पराजय के बाद इस्तीफे की पेशकश की है। खबरों की माने तो राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश की है। अगले हफ्ते सीडव्ल्यूसी की बैठक में इसपर चर्चा हो सकती है। इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस में हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता मालिक है और जनता का फैसला स्वीकार है।

राहुल ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है। राहुल ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पूरा चुनाव दम लगाकर लड़े इसका दिल से धन्यवाद। राहुल ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि डरो मत, एक साथ हम डटकर अपनी विचारधारा को जिताएंगे। राहुल गांधी ने अमेठी में अपनी पराजय स्वीकार करते हुए कहा कि हार की पूरी ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं। राहुल ने साथ ही स्मृति ईरानी से प्यार से अमेठी का ख़्याल रखने की बात भी कही। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह