डेविड वॉर्नर के तीसरे शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2019

मैनचेस्टर। डेविड वार्नर के शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस की अगुआई में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप में अपने निराशाजनक अभियान का अंत यहां गत चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 रन की जीत के साथ किया। शनिवार को भारत की श्रीलंका पर आसान जीत के बाद आस्ट्रेलिया को अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाने के लिए दिन के अन्य मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराना था लेकिन वार्नर (117 गेंद में 122 रन) के टूर्नामेंट के तीसरे शतक और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी (69 गेंद में 85 रन) की आक्रमक पारी के बावजूद टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।

वार्नर और कैरी के अलावा आस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम 24 .1 ओवर में 119 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। वार्नर और कैरी ने इसके बाद पांचवें विकेट के लिए 90 गेंद में 108 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। इन दोनों के आउट होने के बाद हालांकि गत चैंपियन की पारी सिमट गई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को एडन मार्कराम (34) और क्विंटन डिकाक (52) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। 

इसे भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका मैच के दौरान भारत विरोधी बैनर उड़ने के बाद BCCI ने की शिकायत

इन दोनों के आउट होने के बाद डु प्लेसिस और वान डेर दुसेन ने तीसरे विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी करके बड़े स्कोर का मंच तैयार किया। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने इस दौरान अपना 12वां शतक भी पूरा किया। उन्होंने 94 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के मारे। वान डेर दुसेन ने पैट कमिंस पर छक्के के साथ टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया लेकिन पारी की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर ग्लेन मैक्सवेल को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और चार चौके मारे।

प्रमुख खबरें

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस