US Presidential Election : बहस में खराब प्रदर्शन के बाद भी बाइडन चुनाव लड़ने पर अड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2024

वाशिंगटन। अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बहस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने तैयारियों पर उठ रहे सवालों और दावेदारी को वापस लेने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर बढ़ रहे दबाव को खारिज कर दिया है। उन्होंने बुधवार को फिर से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि शीर्ष पद की दौड़ से बाहर करने के लिए उन्हें मजबूर नहीं किया जा सकता। बाइडन ने कहा, ‘‘मैं चुनाव लड़ रहा हूं। मैं डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार हूं। कोई भी मुझे इससे नहीं हटा सकता।’’ 

राष्ट्रपति और उनके शीर्ष सहयोगियों द्वारा बहस के बाद की गयी टिप्पणी कैपिटल हिल और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बढ़ती चिंता को दूर करने के प्रयासों में से एक माना जा रहा है। बहस में खराब प्रदर्शन को लेकर व्हाइट हाउस के कर्मचारियों और स्वयं बाइडन की ओर से दिये गये स्पष्टीकरण से डेमोक्रेट असंतुष्ट हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है किबाइडन को अपने लचर प्रदर्शन को लेकर उठ रहे सवालों को बहुत पहले ही भांप लेना चाहिए था और उन्होंने दौड़ में बने रहकर खुद को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार