Delhi : हार के बावजूद ‘AAP’ का मत प्रतिशत बढ़ा, BJP का दो अंक गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली में एक भी लोकसभा सीट जीतने में विफल रही सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राहत की बात यह रही कि इस बार के चुनाव में उसके मत प्रतिशत में 2019 के चुनावों की तुलना में लगभग छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सातों सीटों पर विजयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का यह आंकड़ा पिछले चुनावों की तुलना में दो प्रतिशत गिर गया। कांग्रेस ने दिल्ली में तीन सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई और 2019 के चुनाव की तुलना में उसका मत प्रतिशत तीन अंक से अधिक घट गया। 

इस बार विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के सहयोगी आप और कांग्रेस ने सीट बंटवारे के तहत भाजपा को सीधी टक्कर दी। कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक सीट पर चुनाव लड़ा और तीनों सीटों पर हार गई। कांग्रेस को 18.94 प्रतिशत वोट मिले, जबकि 2019 के चुनावों में यह आंकड़ा 22.6 प्रतिशत था। हालांकि, यह 2014 के चुनावों में पार्टी के मत प्रतिशत 15.2 से अधिक था।

प्रमुख खबरें

National News Headlines: Nepal Flood में 320 भारतीय लापता, Praggnanandhaa ने रचा इतिहास

HD Kumaraswamy ने Priyank Kharge का इस्तीफा मांगा, KPSC भर्ती में लगाए गंभीर आरोप

Sugar Price में आई नरमी, सरकार सितंबर से Sugar Mills के लिए लागू करेगी पाक्षिक बिक्री कोटा

Beauty Tips: लेबल पर जरूर चेक करें ये Ingredients, हो सकता है Skin Infection का बड़ा खतरा