केरल में एचआईवी संक्रमितों की संख्या कम होने के बावजूद संक्रमण की आशंका अधिक : Vijayan

By Prabhasakshi News Desk | Dec 01, 2024

तिरुवनंतपुरम । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि दक्षिणी राज्य में एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों का घनत्व कम है, लेकिन यहां संक्रमण की संभावना बहुत अधिक है। विजयन ने ‘विश्व एड्स दिवस’ ​​के अवसर पर फेसबुक पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि रोग रोकथाम गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रमों का बहुत महत्व है और राज्य सरकार इस रोग को दूर रखने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन दुनिया भर में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के पुनर्वास में जन भागीदारी सुनिश्चित करने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि दूसरा लक्ष्य एचआईवी संक्रमित पाए गए लोगों में से 95 प्रतिशत के लिए ‘एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी’ (एआरटी) उपचार सुनिश्चित करना है और तीसरा लक्ष्य उनके बीच वायरस के प्रसार को नियंत्रित करना है। उन्होंने 2024 के आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि केरल पहले ही दूसरे और तीसरे लक्ष्य को हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य व्यापक परियोजना को बड़ी सफलता दिलाना है। मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि हालांकि केरल एक ऐसा राज्य है जहां एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों का घनत्व कम है, फिर भी यहां संक्रमण की संभावना बहुत अधिक है। उन्होंने सभी से बीमारी के खिलाफ लड़ाई में मिलकर काम करने का आग्रह भी किया।

प्रमुख खबरें

पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

संयुक्त राष्ट्र संघ पर प्रासंगिकता पर उठते सवाल

Asian Games 2026: भारत को अबतक 7 मेडल, बुधवार को इतिहास रचेंगी मीराबाई चानू!

Kasturirangan Report पर कर्नाटक विधानसभा में प्रस्ताव पारित, मौजूदा प्रारूप खारिज