'विचारों की पार्टी है भाजपा', जेपी नड्डा बोले- 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद PM मोदी को मिले एकतरफा वोट

By अनुराग गुप्ता | Feb 20, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रावस्ती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रोजगार युक्त और भय मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को जिताना पड़ेगा। पिछले 5 साल पहले अखिलेश के राज में 200 दंगे हुए और 300 बार उत्तर प्रदेश बंद हुआ लेकिन योगी जी के राज में एक भी दंगा नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी विचारों की पार्टी है। 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन होने के बावजूद आपने मोदी जी को एकतरफा वोट दिया। जिसका नतीजा ये निकला कि हमारी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया। उन्होंने कहा कि भारत के 156 कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होते थे,वहां एससी को आरक्षण नहीं मिलता था, महिलाओं को संपति में अधिकार नहीं मिलता था, वहां भृष्टाचार उन्मूलन का कानून लागू नहीं होता था। लेकिन आपकी ताकत और मोदी जी की इच्छाशक्ति से जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को धराशायी कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने पत्नी संग किया मतदान, बोले- उत्तर प्रदेश से बाबा मुख्यमंत्री की होने वाली है विदाई 

मंदिर जाकर घंटी बता रहे अखिलेश

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार के समय कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थी। लेकिन आजकल अखिलेश जी मंदिर जाकर घण्टी बजा रहे हैं। अब मैं उनसे कहता हूं कि जितनी घन्टी बजानी है बजा लो, अब पछताए क्या होत है, जब चिड़िया चुग गई खेत। आपने कमल के निशान पर वोट दी और अब मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आप जब वोट देते हो, तो सिर्फ व्यक्ति को विधायक नहीं बनाते हो, बल्कि इनके माध्यम से उत्तर प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलनी है। इसलिए मैं आपसे वोट मांगने आया हूं।

14 दिनों के भीतर होगा गन्ने का भुगतान

किसानों का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 180 लाख करोड़ रुपए, 10.50 करोड़ किसानों को 10 किस्तों में 2, 2 हजार रुपए देने का काम मोदी जी द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देंगे और गन्ने को भुगतान 14 दिनों के भीतर करेंगे। पढ़ने वाली बहनों को मोपेड और स्कूटी दी जाएगी। इसके अलावा 2 करोड़ युवाओं को लैपटॉप और टैबेलेट दिया जाएगा। सरकार आने पर महिलाओं को दीवापी और होली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी होंगे 

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत की बात की, तब ये चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए कांग्रेस और सपा के नेता हंसते थे, मजाक उड़ाते थे। राम मनोहर लोहिया जी ने भी 1960 में संसद में महिलाओं के पास शौचालय की सुविधा न होने पर चिंता जताई थी। 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद देश भर में 11 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया गया।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण

Russia और Ukraine ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को तैयार, Donald Trump का दावा

Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात

गांधीनगर में FIR दर्ज: Congress MLA Jignesh Mevani पर पुलिस थाने में हंगामा करने का आरोप