By अंकित सिंह | Apr 06, 2022
नवरात्रि का मौका चल रहा है। इन सबके बीच देश के विभिन्न इलाकों में इसकी धूम भी देखने को मिल रही है। नवरात्रि के अवसर पर लोग पूजा पाठ करते हैं और फलहारी खाते हैं। यही कारण है कि बाजार में फलों के साथ-साथ फलहारी प्रोडक्ट की भी बिक्री बढ़ जाती है। हल्दीराम की ओर से भी फलाहारी मिक्चर लाया गया है। हालांकि इसको लेकर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक निजी समाचार चैनल की रिपोर्टर हल्दीराम के स्टोर मैनेजर पर काफी गुस्सा है और सवाल कर रही है। वीडियो में पत्रकार ने यह दिखाने की कोशिश की है कि हल्दीराम के फलाहारी नमकीन के पीछे विवरण उर्दू में लिखा गया है।