रेलवे यात्रियों को देगा आरक्षण के समय उपलब्ध सीटों की जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2019

 नयी दिल्ली। भारतीय रेल एयरलाइंस की तर्ज पर एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है जिससे किसी विशेष ट्रेन में आरक्षण के समय उपलब्ध सीटों की स्थिति का पता यात्रियों को चल सकेगा। रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि वह रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) की मदद से आरक्षण चार्ट को सार्वजनिक करें ताकि सीटों की उपलब्धता से संबंधित यात्रियों की शिकायतें दूर की जा सकें।

यह भी पढ़ें: चांदनी चौक में ‘‘दौलत की चाट’’ नहीं खायी तो क्या खाया!

उन्होंने बताया, ‘‘अब आरक्षण सुविधा सार्वजनिक करने की जरूरत है ताकि यात्री किसी खास ट्रेन में बुकिंग की स्थिति देख सकें। एयरलाइंस की तरह, यह बुकिंग करने वाले यात्रियों को उन सीटों को एक अलग रंग में दिखाएगा जो पहले से बुक हैं। यह पीएनआर के तहत हो सकता है। सीटों का चयन अगला विकल्प होगा।’’ सूत्रों ने बताया कि रेलवे यात्रियों की ओर से मिली शिकायतों के बाद गोयल ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया। यात्रियों ने शिकायत की थी कि कुछ निश्चित मार्गों पर ट्रेनों में सीट हमेशा प्रतीक्षा सूची में होती है और उनके पास टीटीई से संपर्क करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow