कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में आज 5 बजे से 27 मार्च तक बंदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

कोलकाता। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में सोमवार पांच बजे से 27 मार्च तक बंदी रहेगी। राज्य सरकार द्वारा रविवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक इस अवधि के दौरान केवल आवश्यक सेवाएं ही चालू रहेंगी। यह बंदी कोलकाता नगर निगम, साल्ट लेक और न्यू टाऊन समेत उत्तरी 24 परगना जिले के सभी निगम क्षेत्रों, मुर्शिदाबाद, नदिया, पश्चिम बर्द्धमान, उत्तरी दिनाजपुर और हावड़ा जिलों में लागू रहेगी।

अधिसूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न शहरी क्षेत्रों के अलावा सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग और कुरसियोंग शहर भी इस बंदी के अंतर्गत आयेंगे। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘ टैक्सियों, ऑटोरिक्शा समेत सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, अस्पतालों, हवाई अड्डों से लोगों को लाने और ले जाने में जुटे वाहन और खाद्य एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की ढुलाई में मालवाहक वाहन अपवाद होंगे।’’

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 324 हुई, राजस्थान 31 मार्च तक लॉकडाउन

अधिसूचना के अनुसार सभी दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, फैक्टरियां और कार्यशालाएं इस दौरान अपना कामकाज बंद रखेंगे। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘लोगों को घरों में ही रहने की जरूरत है और वे बस मूलभूत सेवाओं की खातिर ही बाहर निकले, वो भी पहले जारी किये गये दिशानिर्देश के अनुसार सामाजिक मेल-जोल से दूरी बनाये रखते हुए। सात व्यक्तियों से अधिक लोगों का सार्वजनिक स्थानों पर जुटना निषिद्ध होगा।’’ अधिसूचना के अनुसार जो इन पाबंदियों का उल्लंघन करेगा, समझा जाएगा कि उसने दंडनीय अपराध किया है। खाद्यान्न, राशन की चीजें, सब्जियां, फल, मांस, मछली, दूध, मेडिकल सेवाएं, घर पर आपूर्ति, पेट्रोल पंप, दवा दुकानें, आईटी सेक्टर एवं बैक, एटीएम आदि को छूट होगी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका