Dev Anand Birth Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे देव आनंद, जानिए क्यों काला कोट पहनने पर लगी थी पाबंदी

By अनन्या मिश्रा | Sep 26, 2024

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल रहे देव आनंद का 26 सितंबर को जन्म हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बता दें कि देव आनंद की गिनती पुराने जमाने के सबसे ज्यादा हैंडसम अभिनेताओं में होती थी। उन्होंने अपने जमाने में हिंदी सिनेमा में धाक जमा रखी थी। देव आनंद अपने जमाने के हाईएस्ट पेड़ एक्टरों में से एक थे। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता देव आनंद के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

पंजाब के गुरदासपुर में 26 सितंबर 1923 को देव आनंद का जन्म हुआ था। उनका असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था। वहीं फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम देव आनंद रख लिया था। शुरूआती शिक्षा पूरी कर देव आनंद ने लाहौर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वह आगे भी पढ़ाई करना चाहते थे। लेकिन उनके पिता ने साफ कह दिया था कि आगे कि पढ़ाई के लिए देव आनंद को अपनी पढ़ाई का खर्चा खुद उठाना होगा।

इसे भी पढ़ें: Bhupen Hazarika Birth Anniversary: भूपेन हजारिका को गाना सीखने के लिए जाना पड़ा था जेल, दिलचस्प था उनका जीवन

30 रुपए लेकर आए थे मुंबई

पिता की बात सुनकर देव आनंद मुंबई चले आए, इस दौरान उनकी जेब में सिर्फ 30 रुपए थे। मुंबई में कुछ खास जान-पहचान न होने की वजह से देव आनंद को शुरूआत में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन बाद में उनको मिलिट्री सेंसर ऑफिस में नौकरी मिल गई। मिलिट्री सेंसर ऑफिस में उनको 165 रुपए सैलरी मिलती थी। जिसके कारण एक साल तक उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ समय बाद वह अपने भाई चेतन आनंद के पास चले गए। जोकि भारतीय जन नाट्य के सदस्य थे और यहीं से देव आनंद के अभिनय की शुरूआत हुई और वह छोटे-छोटे नाटकों में अभिनय करने लगे।

अधूरी रह गई देव साहब की मोहब्बत

साल 1946 में देव साहब को फिल्म 'हम एक हैं' में बड़ा मौका मिला। इस फिल्म के बाद वह लगातार कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते चले गए। वह अपने जमाने के सबसे स्टाइलिश अभिनेता थे। देव आनंद को काले कोट में देखकर लड़कियां दीवानी हो जाया करती थी। बताया जाता है कि कोर्ट ने देव आनंद के कोट पहनने पर पाबंदी लगा दी थी। वहीं अगर अभिनेता की निजी जिदंगी की बात करें, तो वह अभिनेत्री सुरैया से बेपनाह मोहब्बत करते थे। लेकिन सुरैया के घर वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, जिस कारण दोनों शादी नहीं कर सके। फिर बाद में देव साहब ने कल्पना कार्तिक से शादी कर ली और सुरैया ने ताउम्र शादी नहीं की।

हर कोई था देव आनंद का दीवाना

अपने अभिनय के टैलेंट के दम पर देव आनंद करीब छह दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करते रहे। देव आनंद की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी का हर कोई दीवाना था। उन्होंने अपनी अदाकारी, हुनर और रूमानियत के जादू से अपने लाखों फैंस बनाए थे। वह अपने जमाने के फैशन आइकन माने जाते थे। लड़कियां उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहती थीं।

प्रमुख खबरें

Kerala Assembly Election 2026: Kanjirappally में त्रिकोणीय महामुकाबला, मंत्री George Kurian की एंट्री से बिगड़ा गेम

Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच Prestige Fight, किसका पलड़ा भारी

Dharmadam Assembly Seat: LDF के गढ़ Dharmadam में त्रिकोणीय मुकाबला, Pinarayi Vijayan की सीट पर फंसा पेंच

Dubai में न संपत्ति, न Golden Visa, Gaurav Gogoi के आरोपों पर CM Himanta की पत्नी का सीधा जवाब