Kashi में Dev Deepawali की तैयारी तेज, दशाश्वमेध और शीतला घाट पर होगी भव्य Ganga Aarti

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 16, 2026

बनारस की देव दिवाली मनाने का एक अलग ही अनुभव होता है। इस समय काशी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इस पर्व का देश ही नहीं दुनिया भर के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। लाखों दीपों की रोशनी से घाट जगमगाते गंगा घाटों की छटा कुछ अलग ही नजर आते हैं।

इस बार देव दिवाली 24 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार में पूरा नदी तट लाखों मिट्टी के दीयों से रोशन हो जाता है, जिससे ऐसा भव्य नजारा बनता है, जो कभी न भूलने वाला पल होता है।

दुनिया भर में क्‍यों प्रसिद्ध है देव दिवाली?

दुनिया भर में बनारस की देव दिवाली काफी प्रसिद्ध है। यहां पर लाखों दीये जलाएं जाते हैं। घाटों, मंदिरों और छतों की शोभा बढ़ाते जलते हुए दीये। वैसे सबसे शानदार नजारा इन दीयों का गंगा नदी पर दिखाई देते हैं। इनका अर्धचंद्र घुमाव रोशनी की एक जगमगाती आकाशगंगा में बदल जाता है। जानकारी के अनुसार, इंदौर की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने 18वीं सदी में इस रिवाज की शुरुआत की थी। अहिल्याबाई ने पंचगंगा घाट पर एक हजारों दीयों का एक बड़ा खंभा बनवाया था, जो आज भी हर साल सबसे पहले दीपों से जगमगाने वाला  स्थान है।

हर घाट पर शानदार पैटर्न से जलते हैं दीये

बनारस में हर घाट अपनी अलग ही पहचान के लिए जाने जाते हैं। यहां कई कमेटियां अपने-अपने तरीकों से दीयों के शानदार पैटर्न बनाती हैं। जैसे कि भारत के नक्शे, बड़े ओम या स्वास्तिक के निशान के अलावा स्थानीय लोग और वॉलंटियर दीये, तेल और बाती का प्रबंध करते हैं। फिर इन सभी चीजों से घाट और भी सुंदर लगने लगते हैं।

दशाश्वमेध और शीतला घाटों से देखें गंगा आरती

दशाश्वमेध और शीतला घाटों पर बड़े दीयों, कपूर की लौ और फूलों के साथ शानदार गंगा आरती है और दुग्धाभिषेक किया जाता है। पूरी रस्म शाम 6:30 से 9:00 बजे के बीच होती है, यहां पर संचालित नावों के जरिए पर्यटकों को नदी से सुंदर नजारा दिखाया जाता है। खासतौर पर यहां दो साल से लेजर शो हो रहा है।

काशी देव दीपावली ट्रैवल गाइड

अगर आप देव दिवाली के लिए बनारस जाने का प्लान बना रहे है, तो इन बातों का ध्यान जरुर रखें। https://kashi.gov.in के अनुसार, आप यहां कौन-सी जगहों पर जाएं? इसके लिए सबसे पहले स्मार्ट फोन से काशी मोबाइल ऐप अपलोड करें-

- सबसे पहले स्मार्ट फोन के गूगल प्लेस्टोर से आपको काशी मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लें। फिर मांगी गई सभी जानकारियों को सही तरीके से दर्ज करें।

- काशी में मोबाइल ऐप डाउनलोड कर, आप यहां के मुख्य आकर्षण वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों, मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों की सही जानकारी आसानी से पा सकते हैं।

- यह ऐप आपकी मदद काशी की विरासत को करीब से देखने में मदद करेगा।

- वाराणसी में घूमने की बेहतरीन जगहें काशी, विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट सहित मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी मिलेगी।

- वहीं, काशी में क्या देखें, कहां जाएं और किन अनुभवों को अपनी यात्रा में शामिल करें। सारा अपडेट आपको मिलेगा।

प्रमुख खबरें

फिर जेल गए आजम खान, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, चेहरे पर उदासी-लब रहे खामोश

Microsoft की सेवाएं बाधित होने से 43 करोड़ उपभोक्ता प्रभावित, Tech कंपनियों पर निर्भरता बढ़ी

Honey Trap जासूसी का सिर्फ एक पहलू, Cyber हमलों और Insider Threats से रक्षा क्षेत्र को खतरा

गायिका Pushpavathy के कार्यक्रम को अनुमति न देने पर Thiruvananthapuram में कलाकारों का प्रदर्शन