देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी ने ली अंतिम सांस, गृहस्थ संत दद्दा जी पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए पहचाने जाते थे

By दिनेश शुक्ल | May 17, 2020

भोपाल। गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री 'दद्दा जी' ने रविवार को अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल थे। उनके निधन से मध्य प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। रात करीब सवा आठ बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमल नाथ के साथ अनेक लोगों ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री की हालत गंभीर थी और वे वेंटीलेटर पर थे। दिल्ली से शनिवार रात नौ बजे दद्दा जी को एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया गया। यहां से उन्हें कटनी ले जाया गया। इसके बाद ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। कुछ दिनों पहले ही दद्दा जी की धर्मपत्नी कुंती देवी का निधन हो गया था। उन्होनें 29 मार्च 2020 को अंतिम सांस ली थी। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार रीवा में प्रवासी मजदूरों पर लाठीचार्ज के लिए मांफी मांगे - जीतू पटवारी

दद्दा जी के भक्त और प्रदेश के पूर्व मंत्री संजय पाठक ने संदेश जारी कर उनके गंभीर होने की जानकारी दी थी। गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार शाम उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और चिकित्सकों ने उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट दिया। इसके बाद दिल्ली से रात करीब आठ बजे दो निजी हवाई जहाज जबलपुर के लिए उड़े। दद्दा जी को लेने के लिए उनके अनुयायी बड़ी संख्या में डुमना विमानतल पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद यहां दद्दाजी को सड़क मार्ग से कटनी ले जाया गया।

दद्दा जी ने शिवलिंग निर्माण के 129 महायज्ञ सम्पन्न कराए। इसके अलावा 50 से ज्यादा अन्य यज्ञों और श्रीमद्भागवत के आयोजनों से उन्होंने समूचे देश मे धर्म की ज्योति प्रज्ज्वलित की। दद्दाजी जी के 18 लाख से ज्यादा दीक्षित शिष्य तथा बड़ी संख्या में देशभर में उनके अनुयायी हैं। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, राजपाल यादव सहित उनके शिष्यों में राजनेता, फ़िल्म अभिनेता, पत्रकार, उद्योगपति, समाजसेवी तथा सभी वर्गों के लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रवासी मजदूरों को दिलाया भरोसा, बड़वानी सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के निधन पर जबलपुर से सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दद्दा जी हम सभी को छोड़कर देवलोक जाना अपूरणीय क्षति है। संत हमे सदमार्ग और सद्ज्ञान देते है और पूज्य दद्दा जी जैसे संत जिन्होंने अपना पूरा जीवन प्रभु भक्ति और सेवा में लगा दिया और प्रभु चरणों में स्थान पा लिया है, उनके देवलोकगमन पर उनके श्री चरणों मे सादर नमन करता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि सभी परिवारजनों और अनुयाइयों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। वही दद्दा जी की हालत गंभीर होने की खबर सुनने के बाद रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित कई भाजपा नेता और  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी उनके हालचाल जानने व दर्शन करने कटनी पहुँची थी। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी