गणतंत्र दिवस परेड: भारतीय सेना के मार्चिंग दस्ते में नजर आएगा वर्दी व राइफलों का विकास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

नयी दिल्ली। मेजर जनरल आलोक कक्कड़ ने रविवार को कहा कि बीते दशकों में भारतीय सेना की वर्दी और राइफलें कैसे विकसित हुई हैं इसे इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत गणतंत्र दिवस परेड-2022 में भारतीय सेना की तीन मार्चिंग टुकड़ी पिछले दशकों की वर्दी पहनेगी और राइफल लेकर कदमताल करेंगी, जबकि एक दस्ता नई युद्धक वर्दी पहनेगा और नवीनतम टेवोर राइफल लेकर राजपथ पर कदमताल करता दिखेगा।

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव: पश्चिमी यूपी में इस बार सपा- रालोद गठबंधन कितना असरदार? सर्वे ने बताया

उन्होंने कहा कि चौथी और पांचवीं मार्चिंग टुकड़ी क्रमशः सिख लाइट इन्फैंट्री और आर्मी ऑर्डनेंस कोर रेजिमेंट की होगी। उन्होंने कहा कि ये सैनिक सेना की वर्तमान वर्दी पहनेंगे और 5.56 मिमी इंसास राइफल लेकर मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि छठा दल पैराशूट रेजिमेंट के सैनिकों का होगा जो नई लड़ाकू वर्दी पहनेंगे, जिसका अनावरण इस महीने की शुरुआत में किया गया था, और उनके पास टेवोर राइफलें होंगी। उन्होंने कहा कि कुल 14 मार्चिंग दल होंगे - सेना के छह, नौसेना का एक, वायु सेना का एक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के चार, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के दो, दिल्ली पुलिस का एक और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से एक।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा