Devendra Fadnavis ने Chakan की समस्याओं पर दिया जवाब, कहा सरकार करेगी समाधान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे जिले के चाकण औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं को गंभीर मानते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जिलाधिकारियों के माध्यम से संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर इनके समाधान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक कंपनियों ने अपना परिचालन शुरू किया है और सक्रिय कंपनियां भी सबसे अधिक हैं। फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चाकण का मुद्दा गंभीर है और हमने इसे गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पवार के पोस्ट पर इसलिए प्रतिक्रिया दी ताकि वरिष्ठ नेता को गलत जानकारी न मिले। उन्होंने कहा, ‘‘पवार साहब वरिष्ठ नेता हैं और हमेशा महाराष्ट्र के हितों के बारे में सोचते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि उन तक गलत जानकारी न पहुंचे, मैंने सही जानकारी दी।’’ फडणवीस ने कंपनियों को आकर्षित करने के मामले में महाराष्ट्र के रिकॉर्ड का बचाव करते हुए कहा कि राज्य में परिचालन शुरू करने वाली औद्योगिक इकाइयों की संख्या सबसे अधिक है और सक्रिय कंपनियों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।

उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उन कंपनियों के आंकड़े देकर गुमराह कर रहे हैं, जिन्होंने राज्य में कभी अपना परिचालन शुरू ही नहीं किया। पवार ने चाकण औद्योगिक क्षेत्र में गंभीर यातायात बाधित होने और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के कारण 20 कंपनियों के अपना कारोबार स्थानांतरित करने की योजना पर बृहस्पतिवार को चिंता जताई थी।

प्रमुख खबरें

Vimal Elaichi Ad Controversy | शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने FDA नोटिस का दिया जवाब, दो एक्टर्स की सुनवाई पूरी

Sachin Pilot की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद Punjab Congress में हलचल, Raja Warring की छुट्टी संभव!

Sonia Gandhi का CWC में बड़ा बयान, बोलीं- शुक्र है Nitish Kumar समय रहते INDIA Bloc से चले गए

समुद्र में 3 हजार करोड़ की ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्करों का ATS और कोस्ट गार्ड ने किया ये हाल